<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 13, 2024

आदर्श नगर पंचायत बनने की खुशी अध्यक्ष नीलम सिंह राना को दी बधाई


बस्ती। आदर्श नगर पंचायत चयन पर सफाई नायकों और कर्मियों ने आज कार्यालय पर खुशी का इजहार किया। पहली बार कार्यालय पहुंची नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए सभी ने लड्डू खिला कर उनका स्वागत किया। गत दिनों जैसे ही यह खबर मिली कि बस्ती की नगर पंचायत नगर को प्रदेश की 20 नगर निकायों में शामिल कर पं० दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में शासन द्वारा चयन कर लिया गया है कर्मियों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। सभी ने एक दूसरे को बधाई देते हुए प्रदेश स्तर पर नगर पंचायत का सम्मान बढ़ाने के लिए चेयरमैन नीलम सिंह राना का आभार जताया।  इस अवसर पर अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि नगर पंचायत में सेवा और विकास की एक सुनियोजित शुरुआत हुई है। उन्होंमे कहा कि शासन ने नगर को आदर्श नगर पंचायत घोषित किया है लेकिन जनता की कसौटी पर आदर्श प्रस्तुत करना बड़ा लक्ष्य है पूर्व ब्लॉक प्रमुख समाजसेवी राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जनहित को सर्वोपरि मानकर सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत नगर को देश के नक्शे पर स्थापित करना हम सभी का उद्देश्य है। सभासद राजेश पाण्डेय, संजय सोनकर, राज कुमार चौधरी ने भी अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि यह गौरवपूर्ण क्षण नगर पंचायत के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।

                               

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages