गोरखपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की पुण्य तिथि पर बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व को याद किया गया। महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के साथ भाजपा नेताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने अटल बिहारी वाजपेई का पूरा जीवन देश और समाज के लिए समर्पित रहा। भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर संगठन को ऊंचाई तक ले जाने में अटल जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। प्रधानमंत्री के रूप में अटल जी ने देश और समाज हित में कार्य करते हुए भारत का मस्तक दुनिया में ऊंचा किया।
उन्होंने कहा कि परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में विजय दिलाकर अटल जी ने राष्ट्र प्रथम के अपने संकल्प को पूरा किया। कहा कि अटल जी अब हमारे बीच नहीं हैं, बावजूद भावी पीढ़ी के लिए उनका व्यक्तित्व और कृतित्व प्रेरणादाई है और आगे भी रहेगा।
सम्बोधित करने में महामंत्री अचयुतानद शाहीं, देवेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश शर्मा ने अपने संबोधन में अटल जी को बेदाग व्यक्तित्व का राज नेता बताया।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में कार्यालय प्रभारी शिवम पाण्डेय, ,विपुल श्रिपाठी, राजकुमार सिंह,राजेश प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव, सिद्धान्तों घोष, सतसुकृत, आनंद अग्रहरि, अष्टभुजा श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, सचिन जायसवाल,आकाश साहनी , जितेंद्र गौर, विशाल सोनकर, दयाकृष्ण गुप्ता आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment