देवरिया। कोलकाता में ट्रेनिंग डॉक्टर के दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों में गुस्सा है। शुक्रवार की सुबह 9ः30 बजे से सीनियर रेजिडेंट व जूनियर रेजिडेंट के अलावा एमबीबीएस के छात्र आंदोलन पर उतर आए। उपचार का कार्य ठप करते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पंजीकरण के अलावा उपचार का कार्य ठप है।
डॉक्टर से प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से भी वार्ता हुई। कृषि मंत्री के समझाने पर डॉक्टर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करने को तैयार हुए। इस दौरान केवल 900 रोगियों का ही पंजीकरण हो सका था।
डॉक्टर ने कहा कि जब तक दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होगी। उनका आंदोलन जारी रहेगा। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण रोगियों को परेशानी उठानी पड़ी। बिना उपचार के ही उन्हें वापस लौटना पड़ा।
इस दौरान एडीएम प्रशासन गौरव कुमार श्रीवास्तव ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर डॉक्टर से जानकारी ली और उन्हें समझाया बुझाया।
No comments:
Post a Comment