<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 17, 2024

राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में परम्परागत ढंग से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

बस्ती। राजन इण्टर नेशनल एकेडमी में भाई बहन के प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। छात्राओं ने प्रबन्ध निदेशिका शिखा चतुर्वेदी के संयोजन में कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय, प्रधानाचार्य सानू एन्टोनी, शिक्षकों और छात्रों को रक्षा बंधन बांधा।

कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय ने छात्रों को रक्षाा बंधन पर्व की विशेषता बताया। कहा कि यह पर्व भाई -बहन के रिश्तों की अटूट डोर का प्रतीक है। भारतीय परम्पराओं का यह एक ऐसा पर्व है, जो केवल भाई बहन के स्नेह के साथ साथ हर सामाजिक सम्बन्ध को मजबूत करता है इस लिये यह पर्व भाई-बहन को आपस में जोडने के साथ साथ सांस्कृतिक, सामाजिक महत्व भी रखता है। उन्होने छात्रों से कहा कि इस रक्षा बंधन को सामान्य धागा समझने की भूल मत करना। यह परस्पर प्रेम, त्याग और समय आने पर बहन की रक्षा के लिये सर्वस्व न्यौछावर करने का पर्व है।
प्रधानाचार्य सानू एन्टोनी ने छात्रों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामना दिया। कहा कि रक्षा बंधन का पर्व विशेष रुप से भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व है। एक ऐसा बंधन जो दो जनों को स्नेह की धागे से बांध ले। रक्षाबंधन को भाई-बहन तक ही सीमित रखना सही नहीं होगा. बल्कि ऐसा कोई भी बंधन जो किसी को भी बांध सकता है। भाई-बहन के रिश्तों की सीमाओं से आगे बढ़ते हुए यह बंधन आज गुरु का शिष्य को राखी बांधना, एक भाई का दूसरे भाई को, बहनों का आपस में राखी बांधना और दो मित्रों का एक-दूसरे को राखी बांधना, माता-पिता का संतान को राखी बांधना हो सकता है।  
प्ले वे से इण्टर मीडिएट तक के छात्र-छात्राओं ने रक्षाबंधन की खुशियों को साझा किया। कार्यक्रम में रेखा श्रीवास्तव, प्रमिला शुक्ला, शिक्षा बरनवाल, प्रभा त्रिपाठी, नीलम श्रीवास्तवा, निशु उपाध्याय, अर्चना पटेल, श्वेता त्रिपाठी, अर्चना द्विवेदी, सुमन दुबे, आकृति पांडे, पूनम, शालिनी, संगीता, जेरीन, मनीषा गुप्ता, अभिषेक पटेल, माया सिंह, माया शुक्ला, श्रद्धा, आकृति साहू, वेदिका, सिमरन, देविका, सुष्मिता मन्ना, संजय, नलिन,  अमित मिश्रा, मनीषा गुप्ता, शिवांश उपाध्याय, सौरभ पाण्डेय, जीत यदुवंश, मनीष मिश्रा, रामस्वरूप यादव अखिलेश, मोहम्मद अजीम, अरुण बहादुर श्रीवास्तव, राम निरंजन गुप्ता के साथ ही सैकड़ो छात्रों ने हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages