<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 12, 2024

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गयी तिरंगा बाइक यात्रा

- भाजपा विधायक विपिन, महापौर डॉ0 मंगलेश ने किया तिरंगा बाइक यात्रा का शुभारंभ

गोरखपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा महानगर के कार्यकर्ताओं ने महानगर के ग्रामीण विधानसभा में प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देश के स्वाभिमान और सम्मान के प्रतीक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त से पूर्व महानगर ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आज बेनीगंज भाजपा कार्यालय से तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह व महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने तिरंगा बाइक यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा बेनीगंज कार्यालय से आर्य नगर होते हुए बक्शीपुर चौक पर समापन हुआ।
तिरंगे झंडे के साथ सैकड़ो की संख्या में बाइक रैली निकाली गई तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय नारा लगाते हुए भ्रमण किया।
महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा की स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को हम सब मिलकर ऐतिहासिक बनाएंगे शहीदों के स्मारक पर साफ सफाई एवं पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर उन्हें नमन करेंगे द्य
विपिन सिंह व महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव व एकता की भावना को बढ़ावा देना चाहता है स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व को हम सब मिलकर ऐतिहासिक बनाएंगे राष्ट्र प्रेम का जज्बा जागृत करते हुए घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करते रहे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से देवेश श्रीवास्तव, रणविजय शाही, शशिकांत सिंह, बृजेश मणि मिश्रा, अच्युतानंद शाही, ओम प्रकाश शर्मा, रजत गुप्ता, आलोक आनंद कर्मवीर सिंह, हर्ष श्रीवास्तव, मनीष जैन राहुल साहनी, शशांक द्विवेदी, शिवम सिन्हा, मनोज अग्रहरि, गौरव तिवारी, अवधेश अग्रहरि, अमिता गुप्ता, श्वेता श्रीवास्तव सहित सैकड़ो युवा मोर्चा कार्यकर्त्ता तिरंगा यात्रा में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages