बस्ती। डीएम रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें जनपद स्तरीय आत्मा गवर्निंग बोर्ड के सचिव सहित समस्त सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राज मंगल चौधरी, भूमि संरक्षण अधिकारी ने विगत वर्ष 2023-24 में कृषि विभाग की आत्मा योजना के तहत कराये गये गोष्ठी, प्रशिक्षण, कृषक भ्रमण, पुरस्कार वितरण, प्रदर्शन व फार्म स्कूल समेत विभाग की अन्य योजनाओं जैसे- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, सबमिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन, इन-सीटू, पीएम कुसुम (सोलर पम्प), प्राकृतिक खेती व उप्र मिलेट्स पुनरोद्धार योजनान्तर्गत कराये गये भ्रमण, यंत्रों पर अनुदान, प्रशिक्षण, मेला व गोष्ठी आदि की जानकारी स्लाइड के जरिए प्रदर्शित की गयी। कृषि व कृषि संवर्गीय विभागों की ओर से उबलब्ध करायी गयी वर्तमान वित्तीय वर्ष-2024-25 की कार्ययोजना का प्रदर्शन किया गया। जिसमें समस्त विभागों ने सहमति व्यक्त किया। इसी क्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया के अघ्यक्ष व प्राध्यापक डॉ. एसएन सिंह ने कृषि विज्ञान केन्द्र में दो एसी लगाने का प्रस्ताव दिया और जिला पशुचिकित्साधिकारी डॉ. राजेश त्रिपाठी ने अपने विभाग की कार्ययोजना में संशोधन का प्रस्ताव दिया। प्रगतिशील कृषक राम मूर्ति मिश्रा व अरविन्द सिंह ने आत्मा व अन्य योजनान्तर्गत राज्य के बाहर कृषक भ्रमण कृषकों से विचार-विमर्श करके कराये जाने का प्रस्ताव दिया। डीएम ने सभी सुझावों को कार्ययोजना में शामिल करने का निर्देश दिया। अन्त में वित्तीय वर्ष-2024-25 की कार्ययोजना के प्रस्ताव को कमेटी ने सर्व सम्मति से अनुमोदित किया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम, परियोजना निदेशक राजेश कुमार झा, जिला कृषि अधिकरी डॉ. बीआर मौर्या, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा, जिला गन्ना अधिकरी मंजू सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता आशीष श्रीवास्तव व जिला उद्यान अधिकारी सहित कृषि संवर्गीय विभागों के समस्त अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment