<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 26, 2024

न्यायालयों में भगवान चित्रगुप्त जी की मूर्ती हो स्थापित

- नीरा सिन्हा- संस्थापक अध्यक्ष समर्थ नारी समर्थ भारत ने किया समर्थन


बस्ती। समर्थ नारी समर्थ भारत ने न्यायालयों में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री को संबोधित जारी पत्र में संगठन की अध्यक्ष ने यह कहा है कि कायस्थ वाहिनी अंतर्राष्ट्रीय के प्रमुख पंकज भैया कायस्थ की मांग से सहमत होते हुए इस मांग का समर्थन करते हैं तथा चूंकि न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त ही हैं और जैसा कि वर्णित है उनके पास सभी जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा होता है वही सबको न्याय प्रदान करते हैं एवं 1 जुलाई को भारत सरकार ने न्यायालय की न्याय प्रणाली में कुछ धाराओं और नामों को इस आशय के साथ परिवर्तित किया था कि उनसे गुलामी के समय से चली आ रही अवधारणा बदल जाए।

प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में राष्ट्रीय  अध्यक्ष - नीरा सिन्हा ने  कहा कि  न्यायालय में रोमन देवी जस्टिशिया की मूर्ति आज भी गुलामी के प्रतीक के रूप में विराजमान है। उन्होंने कहा, "हम इस मुहिम का समर्थन करते हैं और  न्यायालयों में भगवान श्री चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापित करवाने की मांग करते हैं।"

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages