<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 21, 2024

गुरु वंदन कार्यक्रम में संतों महात्माओं का हुआ सम्मान - विवेकानन्द मिश्र

बस्ती। गुरु पूर्णिमा के मौके पर रविवार को भाजपा की ओर से गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर पार्टी पदाधिकारी ने मंदिरों और देवालयों से आये संत महंतों का सम्मान करने के साथ गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र सहित भाजपा पदाधिकारियों ने श्री फल, शॉल और अभिनंदन पत्र के साथ गुरु वंदन कार्यक्रम में गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि गुरुजन, साधु-संत व्यक्ति और समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं। देश व राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता पूरे देश में साधु संतों का अभिनंदन वंदन करते हुए आभार जताकर आशीर्वाद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों के विकास और देश व प्रदेश के गौरव के उत्थान के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि समाज के जागरण में धार्मिक आध्यात्मिक संस्थानों की अहम भूमिका रही है।
इस मौके पर जगदीश शुक्ल, डॉ वीरेन्द्र त्रिपाठी, भानु प्रकाश मिश्र, अमित गुप्ता, अश्वनी श्रीवास्तव, सतेन्द्र पाण्डेय, प्रदुम्न शुक्ल, अनिल पाण्डेय, दिव्यांशु दुबे, हनुमान प्रसाद, उत्कर्ष शुक्ल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages