गोला (गोरखपुर)। उपनगर गोला के वार्ड नं 18 में स्थित सुंदरम लॉन में ऋषि सेवा समिति गोला द्वारा आयोजित संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वक्ता श्री विद्या सिद्ध एवं ज्योति सम्राट काशी निवासी पूज्य राघव ऋषिजी ने भागवत कथा का रसपान कराते हुए कहा कि मन को सतत सत्कर्म में लगाए रखो नहीं तो मन निठल्ला हो कर पाप करेगा। जीवन में धर्म अर्थ काम मोक्ष के साथ-साथ मंत्र ग्रन्थ कन्त व सन्त भी होने चाहिए।जिससे सर्वांगीण कल्याण व विकास मिलता है।आश्रम में चर्चा करते हुए ऋषि जी ने कहा कि ब्रह्मचर्य आश्रम के वृद्धि का है गृहस्थ आश्रम क्षय का है वानप्रस्थ में समय बढ़ाकर फिर से शक्ति बढ़ाने का सन्यास आश्रम भागाकार है।वर्णाश्रम की रचना क्रमश: धीरे-धीरे जीव को ईश्वर के निकट ले जाने का सोपान है।सौरभ ऋषि ने सब हो जाएं भव से पार भजन गाया तो पूरे पंडाल में उपस्थित जन समुदाय नृत्य करने लगे | उपनगर गोला के चेयरमैन प्रतिनिधि मुराली प्रसाद सहित ऋषि सेवा समिति गोला पदाधिकारीगण भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन नगर संघ संचालक मनोज उमर वैश्य, उमेश गुप्ता महेन्द्र सोनकर सुशील सोनकर कस्तूरी जायसवाल अजय मोदनवाल संजय गुप्ता सहित अनेक गणमान्य भक्तों ने प्रभु की भव्य आरती के साथ कथा का रसपान किया I

No comments:
Post a Comment