बस्ती। जिला आयुष समिति बस्ती के सदस्य डॉ. वीके श्रीवास्तव ने श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा आयुर्वेद एवं होम्योपैथ चिकित्सा शिविर हरैया व केशवापुर का निरीक्षण रविवार को दोपहर किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हर्रैया स्थित आयुष शिविर में आयुर्वेद व होम्योपैथ चिकित्सकों के पास आए मरीजों से पूछताछ किया और चिकित्सा टीम को उनके रोगों का स्थायी निदान करने के सुझाव दिए। यही हाल केशवापुर कैंप में भी रहा, जहां चिकित्सकों की टीम ने मुफ्त सलाह देकर उपचार किए। डॉ. वीके श्रीवास्तव ने हर्रैया शिविर का टेंट अव्यवस्थित होने पर असुविधा को संज्ञान में लिया और बस्ती-संतकबीरनगर के क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राम शंकर गुप्ता से इसे शीघ्र ही ठीक कराने के लिए कहा। आयुष मीडिया प्रभारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद नियमित आयुष चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर निरीक्षण किया जा रहा है। चिकित्सा टीमों में डॉ. बालकृष्ण यादव, डॉ. आलोक कुमार उपाध्याय, डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. आसिम, फार्मासिस्ट भूपेंद्र मिश्रा, शिव मूर्ति शुक्ला, रामशरण शुक्ला, वीरेंद्र चौधरी, रामदीन, राम शब्द व नरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment