<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, February 10, 2024

सदन में उठा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भारत रत्न देने की मांग


बस्ती। हरैया विधायक अजय सिंह ने  सदन में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भारत रत्न देने की मांग किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लालकृष्ण आडवाणी,  चौधरी चरण सिंह, स्वामीनाथन और नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की सराहना करते हुए उन्होने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भी भारत रत्न दिया जाना चाहिए। राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए विधायक ने सदन में कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संकल्प को पूरा करने वाला है। 84 कोसी परिक्रमा के प्रारंभ स्थल जो भगवान श्रीराम का मूल है उसकी शानदार रोड बन रही है। मखौड़ा धाम से अयोध्या धाम तथा मखौड़ा धाम से श्रृंगीनारी के लिए राम अवतरण कॉरिडोर का प्रस्ताव करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। विधायक अजय सिंह ने बताया कि राम मंदिर निर्माण और उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी सरकार बनाने में बड़ी भूमिका स्व. कल्याण सिंह की रही है। करोड़ों लोगों की आस्था व विश्वास के प्रतीक राम मंदिर निर्माण में कारसेवकों पर गोली चलाने से मना कर यह साबित कर दिया कि कुर्सी और सत्ता से आस्था बड़ी होती है। वे एक लोकप्रिय, ओजस्वी और अनुकरणीय नेता थे इसलिए कल्याण सिंह को भारत रत्न दिया जाना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Pages