<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, February 13, 2024

मा0 कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिये रू0-594.74 लाख स्वीकृत

- 298.37 लाख पहली किस्त कार्य दाई संस्था को हुआ प्राप्त

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कल देर सायं खेल विभाग की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।


उप क्रीडाधिकारी दिलीप कुमार द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि माननीय काशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम संत कबीर नगर के जीर्णोद्धार कार्य हेतु 594 .74 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।  रूपये 298.37 लाख पहली किस्त कार्य दाई संस्था यू.पी.आरएन.एस.एस. को मिल गया है। कार्य दाई संस्था द्वारा टेंडर की प्रक्रिया की जा रही हैं। 

जिलाधिकारी द्वारा उप क्रीडाधिकारी को निर्देशित किया कि मा0 कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम जीर्णोद्धार कार्य हेतु स्वीकृत के उपरान्त कार्यदायी संस्था से अविलम्ब कार्य प्रारम्भ काराया जाये।

No comments:

Post a Comment

Pages