<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 18, 2024

उत्तर प्रदेश दिवस पर होगा विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन


संत कबीर नगर। उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि उ0प्र0 खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में ‘उत्तर प्रदेश दिवस 2024‘ के अवसर पर 24 जनवरी 2024 को कबड्डी, 25 जनवरी 2024 को खो-खो तथा वालीबाल बालक वर्ग तथा 26 जनवरी 2024 को एथलेटिक्स बालक/बालिका वर्ग जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मा0 काशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम मे निम्नलिखित तिथियों में प्रतियोगिता आयोजित किया जायेगा। जनपद के इच्छुक समस्त बालक/बालिका खिलाडियों को सूचित किया जाता है, कि 24 से 26 जनवरी 2024 को प्रातः10 बजे स्टेडियम में अपना एवं अपने टीम का पंजीकरण निःशुल्क कराकर उक्त प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। विजेता खिलाडियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment

Pages