<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 28, 2024

रोजगार मेले में 223 युवाओं को मिला रोजगार

 गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनातत्वावधान, कौशल विकास मिशन,  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एव सेवायोजन के संयुक्त तत्वावधान में जनपद गोरखपुर के विकास खण्ड- पिपरौली में विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि  दिलीप यादव, ब्लॉक प्रमुख- पिपरौली द्वारा किया गया। उनके द्वारा मेले में प्रतिभाग करने वाली कम्पनियों से सेवायोजन के उपरान्त दिये जाने वाली सुविधाओं के बारें में विस्तृत जानकारी ली गयी। मेले में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार प्रदान किये जाने हेतु कम्पनियों से आवाहन किया गया। इस मेले में 08 प्रतिष्ठित कम्पनियां  विभिन्न प्रकार रिक्तियों के सापेक्ष युवाओं का साक्षात्कार के माध्यम से 223 चयन किया गया है। इस मेले में विकास खण्ड के  युवाओं ने प्रतिभाग करते हुए लगभग 529 युवाओं द्वारा पंजीकरण कराया गया जिसमे 223 युवाओं को विभिन्न कंपनी में सेवायोजित कराया गया।


 

इस अवसर पर  जिला समन्वयक, संतोष कुमार श्रीवास्तव , जिला कौशल प्रबंधक विकास त्रिपाठी, शशिकांत मौर्या, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आलोक शर्मा सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनी के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages