<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, December 17, 2023

डीडीओ की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का किया गया आयोजन

 संत कबीर नगर। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। पेंशनर्स दिवस के आयोजन के दौरान जिला विकास अधिकारी ने पेंशनरों की समस्याओं को सुनते हुये उसके त्वरित निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

    पेंशनर्स दिवस के अवसर पर पेंशनर्स द्वारा कलेक्ट्रेट में एक पेंशनर्स रूम की व्यवस्था करने हेतु आग्रह किया गया तथा बैंकों में सीनियर सिटीजन के लिए अलग लाइन तथा शौचालय की व्यवस्था की जाए। पेंशनरों की हेल्थ से सम्बंधित बिन्दुओं पर एसीएमओ से वार्ता की गयी। मेडिकल से सम्बंधित प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। विरिष्ठ नागरिकों के अस्पताल में अलग रंग की पर्ची की व्यवस्था हो, जिस पर जिला विकास अधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों से विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर उनका निराकरण कराये जाने हेतु आश्वस्त किया गया है।

    इस अवसर पर जनपद के पेंशनर्स एसोसिएशन की तरफ से 12 बिन्दुओं पर आधारित मांगपत्र जिला विकास अधिकारी को सौंपा गया। जिसपर जिला विकास अधिकारी ने उनकी मांगों पर विचार करते हुये कार्यवाही का आश्वासन दिया।

    इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी वैभव कुमार, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, उप निदेशक कृषि डा0 राकेश कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी, पेंशनर्स एशोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र यादव, पेंशनर्स एशोसिएशन के मंत्री इनामुलाह करैशी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित जनपद के सम्मानित सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages