<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, December 17, 2023

केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होगा पूरा गॉव

 अयोध्या। पूरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत तिहूरा माझा में आज सचिवालय पर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के प्रभारी श्रीप्रकाश तिवारी, सह प्रभारी गणेश यादव, अयोध्या विधायक प्रतिनिधि हरीभजन गौड़ और नोडल अधिकारी आशीष तिवारी कृषि विभाग के धनंजय सिंह, जल जीवन मिशन के मोहम्मद अमीन, पूर्ति विभाग के राम सिंह यादव, बीडीसी रमेश यादव, प्रधान प्रतिनिधि और समाजसेवी संस्थान के जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान रामकरन यादव ने किया। 


          

    इस कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का प्रधान प्रतिनिधि और समाजसेवी संस्थान के जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव ने माला पहनकर सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी श्रीप्रकाश तिवारी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सर्वजन को सुखी बनाना है। सरकारी योजना का लाभ सभी को दिलाना है। जबकि सह प्रभारी गणेश यादव ने कहा कि इसका उद्देश्य हर गरीब और पात्रों को सरकारी योजना का लाभ दिलाना है। विधायक प्रतिनिधि हरीभजन गौड़ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जो सरकारी योजनाएं हैं उससे सभी को लाभान्वित कराना और स्थानीय स्तर पर समग्र गांव का विकास करना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। 

   कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधान रामकरन यादव ने कहा कि आज हमारे ग्राम पंचायत सचिवालय पर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया।  उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जो योजनाएं हैं। उससे पूरी ग्राम सभा को लाभान्वित किया गया है, जो कुछ काम शेष हैं। उसको जल्द ही कराया जाएगा और जो गरीब है तथा पात्र हैं । उनको सरकारी सभी योजनाओं को दिलाया जाएगा। 

   इस दौरान नोडल अधिकारी आशीष तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा गांव का विकास कराया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन , प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड योजना सहित अन्य योजनाओं की इस दौरान स्थानीय नागरिकों को जानकारी भी दी गई। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत तिहूरा माझा की सभी सम्मानित जनता और समूह की महिलाएं सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages