<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 2, 2023

जयन्ती पर महिला कांग्रेस ने किया बापू-शास्त्री को नमन्


बस्ती। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयन्ती अवसर पर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष मंजू पाण्डेय के संयोजन में गांधी कला भवन स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन् किया गया। मंजू पाण्डेय ने कहा कि बापू-शास्त्री हम सबके आदर्श है। महात्मा गांधी ने सोये हुये भारत को जगाया और अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा। कठिन समय में शास्त्री जी देश के प्रधानमंत्री हुये और जय जवान, जय किसान का नारा देकर उन्होने भारत को नई ऊंचाई दी।

बापू-शास्त्री को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से भानमती, लालमती, किसमती देवी, फूला देवी, जलधारी, कुमारी निधि, सुभावती देवी, अनारकली, कैलाशी देवी, सोना देवी, संजना, आशा देवी, पुष्पा, पूजा देवी, शीला देवी, विमला देवी, गीता देवी, किशलावती, मीरा देवी, संगीता देवी, सुशीला के साथ ही महिला कांग्रेस की अनेक कार्यकत्री शामिल रही।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages