उसके दिल में पूरा हिंदुस्तान रहता है
सच्चा जज़्बा देख के वीर जवानों का
दिल दुश्मनों का बड़ा परेशान रहता है
अपने फर्ज़ से कभी भी मुख नहीं मोड़ते
ज्वाला सोच में पैरों में तूफ़ान रहता है
जंगलों, पहाड़ों जहां यह डेरा जमा ले
वो ज़र्रा, वो कोना कहां वीरान रहता है
क्या पता कब कर दे सर्जिकल स्ट्राइक
लड़ाकू मिराज हवा में भरता उड़ान रहता है
लहराता है तिरंगा इन वीरों की वजह से
इस बात का हमें भी अभिमान रहता है
भट्टी रात दिन दुश्मनों के खात्मे का
नौजवानों का चलता अभियान रहता है
शायर भट्टी
.jpeg)
No comments:
Post a Comment