<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 10, 2023

प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेले में 138 अंक पाकर बस्ती संकुल का पूरे प्रान्त में प्रथम स्थान

 बस्ती। विद्या भारती द्वारा आयोजित प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेले में सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग के जिन छात्रों ने अपनी सफलता का परचम लहराया, उन्हें आज विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविंद सिंह द्वारा वंदना सभा में सम्मानित किया गया। 138 अंक पाकर रामबाग बस्ती संकुल पूरे गोरक्ष प्रान्त में प्रथम स्थान प्राप्त किया


ज्ञात हो कि बलिया में आयोजित प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेले में सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच के किशोर वर्ग में भैया रोहित गुप्ता, शशांक मिश्रा और पुष्कर सिंह पटेल की टीम ने पूरे प्रांत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार संस्कृति ज्ञान परीक्षा के बाल वर्ग प्रश्नमंच में भी विद्यालय के भैया प्रियांशु शुक्ल, हिमांशु पटेल और आयुष ओझा ने प्रान्त में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैदिक गणित प्रश्न मंच के किशोर वर्ग  में भी भैया युवराज द्विवेदी, आदित्य त्रिपाठी और आनंद मोहन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में तरुण वर्ग में गणित प्रयोग में अभिमन्यु वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही किशोर वर्ग के विज्ञान मॉडल में हर्ष मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार सेंसर बेस्ड मॉडल में सुमित पांडेय, विज्ञान प्रयोग में जय किशन शुक्ला और वैदिक गणित पत्र वाचन किशोर वर्ग में आकाश पांडेय ने पूरे प्रांत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

किशोर वर्ग विज्ञान प्रश्न मंच में विद्यालय की टीम के भैया प्रफुल्ल पांडेय, शुभम उपाध्याय और प्रिंस राव प्रांत में तृतीय स्थान पर रहे। तरुण वर्ग विज्ञान प्रदर्श आशीष पांडेय तृतीय स्थान पर तथा गणित प्रदर्श बाल वर्ग में देवांश प्रताप पाल भी पूरे प्रांत में तृतीय स्थान पर रहे।

छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह जी ने सभी छात्रों को बधाई तथा आगामी क्षेत्रीय तथा अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment

Pages