<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

.com/img/a/

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 12, 2023

demo-image

भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रसन्नता

01%20(2)

बस्ती। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के मनहडीह ग्राम पंचायत में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ मेरा ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की कडी में घर-घर जाकर एक-एक मुट्ठी मिट्टी अमृत कलश में एकत्र किया। दिलीप पाण्डेय ने  ग्रामीणोें से सीधा संवाद बनाते हुये कहा कि यह हम सब लोगों के लिये सौभाग्य की बात है कि मनहनडीह की माटी देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी।  इन 7,500 कलशों में आने वाली मिट्टी को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ‘अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी. यह ‘अमृत वाटिका’ ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भव्य प्रतीक बनेगी।
भारत माता की जयघोष के बीच भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री अमित कुमार वर्मा ने कहा कि यह संयोग ही है कि मंगलवार के दिन ही मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हुआ। इन दो वर्षाे में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने संगठन की मजबूती के साथ ही किसान हितों के लिये गांव- गांव जाकर जन जागरण अभियान चलाया। किसानों को केन्द्र और प्रदेश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने मोर्चा पदाधिकारियों, सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि पार्टी नेतृत्व के दिशा निर्देश के अनुरूप मोर्चा ब्लाक और बूथ स्तर पर अपनी भूमिका निभायेगा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में दिलीप पाण्डेय और उनके पदाधिकारियों ने बस्ती में जमीनी धरातल पर संगठन को मजबूती दिया है।
घर-घर जाकर माटी संग्रह करने वालों में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रशान्त पाण्डेय, नीरज त्रिपाठी, डा. शिवा त्रिपाठी, अशोक कुमार, आकाश, रिकूं, हरिकेश, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वरुण पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, प्रदीप द्विवेदी, प्रदीप सिंह संदीप  पाण्डेय, पवन वर्मा पवन चौधरी, नागेंद्र शुक्ला, अंकित  पाण्डेय, के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages