<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, September 3, 2023

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने भाऊ गैंग के सदस्य को किया गिरफ्तार


नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कुख्यात हिमांशु उर्फ भाऊ गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो हरियाणा के झज्जर में हत्या के मामले में वांछित था। स्पेशल सेल ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान विक्की उर्फ सोनू के रूप में हुई है। मामले में 40 से अधिक राउंड गोलीबारी की गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।

गिरफ्तारी के समय सोनू के पास से एक 32 बोर की पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन स्पेशल सेल में कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि 23 अगस्त को भाऊ गैंग के सदस्यों ने हरियाणा में अपने प्रतिद्वंद्वी सनी पर अंधाधुंध 40 से अधिक राउंड फायरिंग की थी। सनी हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था।

29 अगस्त को विशेष सूचना के आधार पर सोनू को मुंडका-रानी खेड़ा रोड के पास से अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया। आरोपी की निशानदेही पर एक मोबाइल फोन रोहतक से बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल साहिल और हिमांशु से बातचीत के लिए किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

No comments:

Post a Comment

Pages