लखनऊ। बिहार और झारखंड की सीमा से लगे पूर्वांचल में नक्सली गतिविधियों को बढ़ाने की साजिश का यूपी ATS ने भंडाफोड़ किया है। यूपी ATS ने सीपीआई (माओवादी) नक्सली संगठन से जुड़े पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये सभी मुखौटा संगठनों के जरिए पूर्वांचल में नक्सली गतिविधियों को बढ़ाने में जुटे थे।
बलिया में मीटिंग के दौरान एटीएस ने तारा देवी, लल्लू राम, सत्य प्रकाश वर्मा, राम मूरत और विनोद साहनी को गिरफ्तार किया। आरोपियों से एक 9 एमएम की पिस्टल और कारतूस के साथ मोबाइल फोन, लैपटॉप, प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी से जुड़े साहित्य, दस्तावेज, पंपलेट और दस हजार रुपए बरामद किया है। ATS का मानना है कि सभी बिहार, झारखंड सीमा से लगे जिलों में नक्सली गतिविधि बढ़ा रहे थे। देश के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह के प्रयास का पांचों पर आरोप है।
ATS ने बताया कि महिला नक्सली तारा देवी उर्फ मंजू उर्फ मनीषा 2005 से ही नक्सली संगठन से जुड़ी है। बिहार के मधुबनी बैंक डकैती मामले में भी तारा देवी शामिल थी। आरोपी सत्य प्रकाश किसान संगठन की आड़ में भारत सरकार के खिलाफ साजिश रच रहा था। आरोपियों के खिलाफ लखनऊ एटीएस के थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपियों से पूछताछ में संतोष उर्फ मंतोष, प्रमोद मिश्रा, विनय यादव उर्फ गुरुजी जैसे लोगों के नाम भी सामने आए हैं, अब ATS आरोपियों को कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment