लखनऊ। गोमतीनगर कोचिंग डिपो में यानों का आवधिक ओवर हालिंग का कार्य प्रारम्भ हो गया है। वर्तमान में ऐशबाग कोचिंग डिपो के पास 03 वाशिंग पिट के साथ 08 कोच क्षमता की सिक लाइन उपलब्ध हैं जिसमें ऐशबाग कोचिंग डिपो द्वारा विभिन्न प्रकार के सवारी डिब्बो का अनुरक्षण किया जाता हैं। बढ़ते हुए कार्यभार के कारण पूर्वाेत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में गोमती नगर कोचिंग डिपो का निर्माण किया गया जिसमें अनुरक्षण कार्य हेतु 02 वाशिंग पिट व 04 कोच क्षमता की सिक लाइन उपलबध हैं। यहॉ पर लखनऊ मण्डल के गोमतीनगर डिपो से अनुरक्षित होकर चलने वाली ट्रेनों का अनुरक्षण कार्य किया जा रहा हैं । गोमतीनगर डिपो में कोच अनुरक्षण से सम्बन्धित बेहतर कार्य गुणवत्ता के लिये सिकलाईन, पिटलाईन एवं ऑटोमेटेड कोच वाशिंग प्लान्ट बनाया गया है। इस प्रकार गोमती नगर डिपो में आवधिक अनुरक्षण कार्य प्रारम्भ होने सेे ऐशबाग कोचिंग डिपो के वर्क लोड को कम करने में काफी सहूलियत हो रही है जो कि, कर्मचारियों में बढ़ते कार्य के दवाब को कम करने में मददगार साबित होगा। भविष्य में गोमतीनगर से देश के विभिन्न महत्वपूर्ण नगरों को जोड़ने वाली प्रस्तावित लम्बी दूरी की टेªनों का अनुरक्षण कार्य भी इसी डिपो में किया जाएगा।
सिकलाइन-
सिकलाईन में 02 लाईने बनायी गयी है। लाइन सं. 01 एवं लाइन से 02, जिसमें दो-दो कोच का एक साथ शिड्यूल कार्य कराया जा सकता है। अण्डर गियर अनुरक्षण कार्य हेतु 04 डग बने हैं, जिसमें प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था है। सिकलाईन में 25/5टन की क्षमता वाले 02 अदद ईओटी क्रेन एवं 05 जमालपुर जैक का एक सेट यानी के शिड्यूल/नान- शिड्यूल कार्य के लिये उपलब्ध है।
पिटलाईन -
गोमतीनगर डिपो में 24 एलएचबी कोच क्षमता का 02 पिटलाइन बनाई गयी है। वर्तमान में गोमतीनगर से चलने वाली ट्रेन सं. 15077/15078 की रेक का ट्रिप शिड्यूल अनुरक्षण कार्य कुशलतापूर्वक किया जाता है।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment