<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 7, 2023

सीएमओ ने किया स्वास्थ्य मेले का औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

बस्ती। कुदरहा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर मुख्य चिकित्साधिकारी आर पी मिश्रा नें अचानक पहुंच कर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले का औचक निरीक्षण किया साथ ही स्वास्थ्य केंद्र पर एनक्वास की तैयारियों का जायजा लिया।


सीएमओ आर पी मिश्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचे। सबसे पहले सीएमओ बस्ती अस्पताल में भर्ती मरीजों के कक्ष में पहुंचे उस समय डॉक्टर अश्वनी एक पेट दर्द से परेशान मरीज को चेक कर रहे थे। सीएमओ डॉक्टर मिश्रा ने डॉक्टर अश्वनी को मरीज चेक करने का तरीका बताया और अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को चेक कर उन्हें दवा लिखी। पूरे अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद सीएमओ साहब संतुष्ट नजर आए। और कुछ चीजों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर फैज वारिस को आवश्यक निर्देश भी दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा लगातार दो बार एंक्वास अवार्ड जीत चुका है। इस बार तीसरी बार अवार्ड जीतने के लिए पूरा कुदरहा विकासखंड का स्वास्थ्य महकमा जी जान से लग गया है। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर फैज वारिस ,राघवेंद्र त्रिपाठी, जे पी चौधरी, पवन सिंह मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages