<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 7, 2023

रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प को प्रधानमंत्री मोदी ने किया वर्चुअल ढंग से शुभारम्भ


टूंडला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प को शुरू की गई अमृत भारत योजना का वर्चुअल तरीके से शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए रेल अधिकारियों द्वारा पूरे इंतजाम किए गये थे। इस योजना में शामिल टूंडला रेलवे स्टेशन का 32 करोड़ की लागत से कायाकल्प होगा।
प्लेटफार्म नंबर सात के बाहर सुबह नौ बजे से कार्यक्रम शुरू हो गया। प्रधानमंत्री को लाइव दिखाने के लिए तकनीकि टीम ने पहले से ही तैयारी कर ली थी। साढ़े नौ बजे सांसद डा. चंद्रसेन जादौन कार्यक्रम में पहुंचे। उसी समय विधायक प्रेमपाल धनगर भाजपा पदाधिकारियों के साथ पहुंचे। मंच पर सांसद, विधायक के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पालिकाध्यक्ष भंवर सिंह ठेकेदार, एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, एसडीएम सत्येंद्र सिंह, सीओ अनिवेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि श्रीकृष्ण गौतम, रेलवे परामर्शदात्री समिति सदस्य प्रेमचंद्र शास्त्री समेत अन्य रेल अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages