<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 25, 2023

प्रधानमंत्री मोदी को ग्रीस में मिले सम्मान को लेकर शाह ने दी बधाई

नई दिल्ली । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ग्रीस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है।

शाह ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि समाजों को जोड़ने, दिलों को जोड़ने और राष्ट्रों को अपनी अद्वितीय राजनीति कौशल से एकजुट करने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न देशों से एक के बाद एक सम्मान अर्जित किया है। पीएम मोदी को किसी देश से मिलने वाली हर प्रशंसा हमारे देश के प्रत्येक नागरिक के लिए सम्मान है। ये पुरस्कार देश का गौरव बढ़ाते हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय यात्रा पर ग्रीस पहुंचे हैं। वहां उन्हें ग्रीस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से ग्रीस की राष्ट्रपति कैटरीना एन सकेलारोपोउलू ने सम्मानित किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages