<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 16, 2023

मत्स्य विकास मंत्री ने किया कनेथू बुजुर्ग झील का उद्घाटन, किया शिलाफलकम का अनावरण

बस्ती। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री डा. संजय निषाद ने कलेक्टेªट सभागार में लखनऊ में आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम देखा, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सम्बोधित किया गया। इस अवसर पर उन्होने बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना के अन्तर्गत जनपद में शिक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले 10 छात्राओं को पॉच-पॉच हजार रूपये का चेक वितरित किया। उन्होने नवजात शिशुओं की माताओं को बेबीकिट एवं फल भी प्रदान किया। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढाओं हस्ताक्षर अभियान के अन्तर्गत अपने-अपने विचार को हस्तलिखित कर साझा किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, एएसपी दीपेन्द्रनाथ चौधरी, एडीएम कमलेश चन्द्र, सीआरओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, विभागीय अधिकारी/कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। 
इसके पश्चात् प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री डा. संजय निषाद ने सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक के कनेथू बुजुर्ग झील का उद्घाटन किया, राष्ट्रीय ध्वज फहराया, शिलाफलकम का अनावरण किया, नवनिर्मित बंधे पर वृक्षारोपण किया तथा शांति का प्रतीक कबूतर उड़ाया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में यह झील हजारों महिलाओं के रोजगार का साधन बनेगी और यहां पर व्यापक पैमाने पर मत्स्य पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार भी आर्थिक एवं तकनीकी सहायता मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि देश आज आजादी की 77वी वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर हर घर तिरंगा एवं मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सभी देशवासियों को इसका गर्व महसूस हो रहा है।
उन्होंने कहा कि अंग्रेज यहां पर व्यापार करने आए थे और धीरे-धीरे उन्होंने पूरे देश पर कब्जा कर लिया। लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के फल स्वरुप हमें आजादी मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की मजबूत अर्थव्यवस्था बनता जा रहा है। उनके मार्ग निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीब, वंचित, शोषित एवं पीड़ित व्यक्तियों के आर्थिक उत्थान के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मत्स्य विभाग द्वारा ऐसे लोगों के लिए तालाबों में मत्स्य पालन करके उनको रोजगार एवं आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है ।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने मंत्री महोदय का स्वागत करते हुए बताया कि लगभग 800 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले इस झील के चारों तरफ 4.50 किलोमीटर बंधा बनाया गया है। यहां पर वृहद वृक्षारोपण कराया जा रहा है। इस झील को अभी और गहरा किया जाएगा तथा यहां पर मत्स्य पालन एवं पर्यटन स्थल के लिये विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक अजय सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने मंत्री महोदय का स्वागत किया।
इस अवसर पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, उप जिलाधिकारी आशुतोष तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विकास मिश्रा, बीडीओ अनिल यादव, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, सरोज मिश्रा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
इसके पूर्व मंत्री महोदय ने लेदवा में तिरंगा यात्रा को झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रंद्धाजलि अर्पित किया तथा देश को आजाद कराने में उनके योगदान को याद किया। समारोह को सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक अजय सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंतविक्रम सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा नागरिक उपस्थित रहें।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages