<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 12, 2023

मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी


नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई। जिसके चलते उमस-भरी गर्मी पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कहा कि के ज्यादात हिस्सों में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगी। हालांकि, दिल्ली में मौसम आमतौर पर साफ रहने वाला है। मौमस विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में आज यानी शनिवार को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि दिल्ली में रविवार और सोमवार को झमाझम बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
उधर उत्तराखंड में भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के छह जिलों में बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट और रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने राजधानी देहरादून के लिए 12 से 14 अगस्त के बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बता दें कि हाल के दिनों में पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में हुई बारिश के चलते सैकड़ों सड़कें टूट गई और तमाम पुलों को भी नुकसान हुआ है।
राजस्थान में अगले सप्ताह फिर शुरू होगा बारिश का दौर
उधर राजस्थान में अगले सप्ताह से एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अगस्त के बाद राजस्थान में बारिश के आसार हैं। वहीं मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों के लिए मानसूनी बारिश पर ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 14 अगस्त तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन इस दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग का मानना है कि 15 अगस्त के बाद प्रदेश में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।
बिहार में भी भारी बारिश का अलर्ट
इसके अलावा बिहार में भी कई जिलों में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 9 जिलों में आज यानी शनिवार को तेज बारिश होने की संभावना है। जिसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सभी जिलों में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है। उधर झारखंड में भी अगले 4 दिनों के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages