<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 10, 2023

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में ग्रेनेड हमले में जवान समेत तीन घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार को ग्रेनेड हमले में सेना के एक जवान समेत तीन लोग घायल हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में अथलान गडोले गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था, तभी छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर ग्रेनेड फेंका।
“इस विस्फोट में दो नागरिकों और सेना के एक जवान सहित तीन घायल हो गए।
सूत्रों ने कहा, घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।

No comments:

Post a Comment

Pages