<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 25, 2023

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एएआई की कॉफी टेबल बुक जारी की

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर विभिन्न टर्मिनल भवनों की पारंपरिक और स्थानीय वास्तुकला पर भारतीय विमान प्राधिकरण (एएआई) की एक कॉफी टेबल बुक शुक्रवार को जारी की। यह कॉफी टेबल बुक देश के 19 हवाई अड्डों के टर्मिनल के बारे में रूबरू कराती है।


इस कॉफी टेबल बुक का उद्देश्य भारत की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और इसे वैश्विक मानचित्र पर लाने का प्रयास है। ये टर्मिनल इमारतें विरासत की भावना से ओत-प्रोत हैं, जो न केवल यादगार संरचनाएं बनाती हैं बल्कि देश की पहचान की प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति भी करती हैं। टर्मिनल की इमारतें केवल भौतिक संस्थाओं के रूप में नहीं बल्कि एक विचार के अवतार के रूप में खड़ी हैं, जो भारत की संस्कृति, परंपरा और कला को दर्शाती हैं। ये टर्मिनल स्थानीय समुदायों के गौरव का प्रतीक और राष्ट्रीय प्रेरणा का स्रोत बनने के लिए तैयार हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages