<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 25, 2023

जिला व नगर युवा कार्यकारिणी का हुआ गठन


बस्ती। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने संगठन का विस्तार करते हुये जिला व नगर युवा कार्यकारिणी का गठन किया है। जिला युवा कार्यकारिणी में हर्षित अग्रवाल जिलाध्यक्ष, ़ऋषभ गुप्ता को महामंत्री मनोनीत किया है। इसी कड़ी में नगर युवा कार्यकारिणी में अशोक निगम नगर अध्यक्ष, सौरभ कुमार को नगर महामंत्री मनोनीत किया गया। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी में डब्बू श्रीवास्तव मंत्री और संदीप जायसवाल को संगठन मंत्री तथा घर्मेन्द्र चौरसिया ‘धीरू’ को गांधीनगर सेक्टर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सभी पदाधिकारियों का व्यापार मंडल कार्यालय में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जिला महामंत्री सूर्यकुमार शुक्ल, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौरसिया, अजय चौधरी आदि ने नये पदाधिकारियों को बधाइयां व शुभकामनाये देते हुये व्यापारियों के हित में योगदान देने की अपेक्षा व्यक्त की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages