<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 25, 2023

महर्षि दयानंद की जयंती पर होगा यज्ञ और ‘सत्यार्थ प्रकाश’ पुस्तक का वितरण - पंकज आर्य

बस्ती। महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में आर्यवीर दल बस्ती मंडल 31 दिसंबर को 200 कुंडीय यज्ञ का आयोजन करेगा साथ ही महर्षि दयानंद सरस्वती की जीवनी और उनके चित्र के साथ उनकी विश्व प्रसिद्ध पुस्तक ’सत्यार्थ प्रकाश’ का भी वितरण करेगा। यह जानकारी अलीगढ़ से पधारे आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश के मुख्य संचालक पंकज आर्य ने स्वामी दयानन्द विद्यालय सुरतीहट्टा में आयोजित आर्य वीर दल की मंडलीय बैठक में दी। इस अवसर पर हरि सिंह संगठन मंत्री आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश ने पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश देते हुए ओम प्रकाश आर्य को कार्यक्रम संरक्षक का दायित्व सौंपा।


इस अवसर पर ओमप्रकाश आर्य संरक्षक आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश पूर्वी ने बताया कि इसके लिए तीन महीने पूर्व से ही विद्यालयों में संपर्क कर 200 बच्चों को आत्मरक्षा शिविर के माध्यम से जूडो कराटे, लाठी, म्यूजिकल व्यायाम, योग और यज्ञ का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर कमिश्नरी संचालक आचार्य देवव्रत ने बताया कि 15 अक्टूबर को अलीगढ़ में होने वाले आर्य वीर दल के 200 यज्ञ और आर्य वीर सम्मेलन में मंडल से सैकड़ो की संख्या में आर्य वीर व पदाधिकारी शामिल होंगे।

इस अवसर पर राजेश आर्य मंत्री आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश, प्रमोद आर्य संचालक आर्य वीर दल वाराणसी, रूपेंद्र आर्य प्रशिक्षक आर्यवीर दल छत्तीसगढ़, राकेश आर्य, गरुड़ ध्वज पाण्डेय, आदित्य नारायण गिरी योगरात्न, अजीत पाण्डेय, गिरजा शंकर दुबे, आनंद स्वरूप सिंह कौशल, गणेश आर्य, उपेंद्र आर्य, बिन्देश यादव, शनि यादव, राहुल आर्य, राम तनय, आदर्श कुमार, विश्वनाथ आर्य, शन्नो दूबे, आयुष श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, विवेक आर्य, सत्येन्द्र वर्मा, बृजकिशोर आर्य, शिवम आर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages