<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 7, 2023

चिराग पासवान ने जमुई की जनता से मांगा आशीर्वाद

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि उन्हें बुढ़ापे तक बिहार के जमुई लोकसभा क्षेत्र के लोगों के आशीर्वाद की जरूरत है।


उन्होंने यह टिप्पणी रविवार को जमुई रेलवे स्टेशन पर नवीनीकरण कार्यों के उद्घाटन के दौरान की।

पासवान ने कहा, “जमुई के लोगों ने मुझे वोटों का आशीर्वाद दिया है और मैं बुढ़ापे तक ऐसा ही चाहता हूं। मेरा लक्ष्य जमुई को बिहार का नंबर वन जिला बनाना है। जमुई को नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है, लेकिन मेरा मानना है कि यहां कई विकास कार्य हुए हैं। हमारे पास एक पासपोर्ट कार्यालय, खाद्य निगम क्षेत्रीय कार्यालय, केंद्रीय विद्यालय, मेडिकल कॉलेज आदि हैं। मैं नवीकरण के लिए जमुई रेलवे स्टेशन को चुनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभारी हूं।”

उनकी टिप्पणी राज्य की राजनीति में काफी मायने रखती है, क्योंकि पासवान दावा करते रहे हैं कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव हाजीपुर से लड़ेंगे। हालांकि, अब कयास लगाए जा रहे हैं कि पासवान ने अपने चाचा और हाजीपुर से मौजूदा सांसद पशुपति कुमार पारस के साथ डील कर ली है।

चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा, बेंगलुरु बैठक के बाद वह (नीतीश कुमार) परेशान मूड में पटना लौट आए। अब, इंडिया (26 विपक्षी दलों का गठबंधन) की मुंबई में एक बैठक है और मुझे यकीन है कि इंडिया के नेता उन्हें संयोजक नहीं बनाएंगे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को राहत दिया जाना नीतीश कुमार के सपने के लिए बड़ा झटका है।

उन्होंने कहा, विपक्षी नेताओं ने अहंकारी लोगों का गठबंधन बनाया है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे घमंडिया गठबंधन कहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने अपने निजी हित के लिए गठबंधन बनाया है।

पासवान ने कहा, नीतीश कुमार ने दो बार जनादेश का अपमान किया है। यह दर्शाता है कि वह कितने अहंकारी हैं। वह इंडिया का संयोजक बनने के लिए ही बेंगलुरु गए थे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages