<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 7, 2023

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार 3 दोस्तों की मौत

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई।


पुलिस के मुताबिक, रविवार को बड़ी भैंसदारा गांव के रहने वाले तीन दोस्त डुमरा गए थे और देर रात एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों लौट रहे थे।

कहा जाता है कि डुमरा पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने वाहन में टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में तीनों दोस्तों की मौत हो गई।

कोढ़ा के थाना प्रभारी आलोक राज ने सोमवार को बताया कि दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि एक युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गुड्डू ऋषि, सोनू कुमार चौधरी, अखिलेश कुमार के रूप में की गई है।

पुलिस उस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है। तीनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages