नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता वापस मिल गई है, सोमवार को सत्र की शुरुआत होने से पहले लोकसभा सचिवालय द्वारा इसका नोटिस जारी कर दिया गया है। मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सूरत की एक कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी, जिसपर बीते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। ऐसे में राहुल गांधी को उनकी संसद सदस्यता वापस मिल गई है।
लोकसभा सचिवालय द्वारा जो नोटिस जारी किया गया है, उसमें जानकारी दी गई है कि 24 मार्च को राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी, जिसपर अब सुप्रीम कोर्ट का नया आदेश आया है और सजा पर रोक लगा दी गई है। 4 अगस्त को आए आदेश के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता को बहाल कर दिया गया है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment