<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 7, 2023

अब तक 166 यात्री नो फ्लाई लिस्ट में

नई दिल्ली। विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 2021 में नो फ्लाई लिस्ट की शुरुआत के बाद से अब तक 166 यात्रियों को इस सूची में डाला है। सरकार ने सोमवार को संसद में यह जानकारी दी।


नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह (सेवानिवृत्त) ने एक लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया कि यात्रियों द्वारा दर्ज की गई शिकायतों की कुल संख्या 2020 में 4,786; 2021 में 5,321; 2022 में 5,525 और इस साल जनवरी से अब तक 2,384 है।

उन्होंने यह भी कहा कि 2014 में देश में शिड्यूल्‍ड ऑपरेटरों के बेड़ों में कुल 395 विमान थे जिनकी संख्‍या 2023 में बढ़कर 729 हो गई है।

मंत्री ने कहा कि डीजीसीए से प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश में प्रमुख घरेलू एयरलाइनों के कुल बेड़े का आकार अगले सात वर्षों में लगभग 1,600 होने की उम्मीद है।

उन्‍होंने बताया कि इस साल जून तक के आंकड़ों के अनुसार रद्द की गई उड़ानों का अनुपात 0.58 प्रतिशत है।

मंत्री भाजपा सदस्य सुशील कुमार मोदी के सवालों का जवाब दे रहे थे।

 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages