<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 26, 2023

चीन विश्व आर्थिक वृद्धि का महत्वपूर्ण इंजन

बीजिंग। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 25 जुलाई को ताजा वैश्विक आर्थिक पूर्वानुमान शीर्षक रिपोर्ट जारी की।

आईएमएफ के विश्व आर्थिक अनुसंधान कार्यालय के प्रमुख डेनियल लेह ने चाइना मीडिया ग्रुप के साथ साक्षात्कार में कहा कि अब विश्व आर्थिक वृद्धि में चीन का अनुपात एक तिहाई है। चीनी अर्थव्यवस्था फिर भी विश्व आर्थिक वृद्धि का महत्वपूर्ण इंजन बनी रही।
रिपोर्ट में वर्ष 2023 में विश्व आर्थिक वृद्धि का अनुमान 3 प्रतिशत तक बढ़ा, जो अप्रैल के अनुमान से 0.2 प्रतिशत अधिक है। इसकी चर्चा में डेनियल लेह ने इसका कारण बताते हुए कहा कि विश्व आर्थिक वृद्धि धीमी होने के बावजूद इसका लचीलापन अपेक्षा से अधिक है। लेकिन, मुद्रास्फीति आदि की वजह से विश्व अर्थव्यवस्था अभी भी संकट से बाहर नहीं आई है।
आईएमएफ ने चीन की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को नहीं बदला है। डेनियल लेह ने कहा कि इस साल चीन की आर्थिक वृद्धि तेज हो रही है। हालांकि, घरेलू मांग अपर्याप्त है। लेकिन, शुद्ध निर्यात अनुमान से बेहतर है। चीन फिर भी विश्व आर्थिक वृद्धि का महत्वपूर्ण इंजन रहा है। विश्वास है कि खुलापन और वैश्वीकरण बढ़ाने में चीन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

No comments:

Post a Comment

Pages