<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 22, 2023

शिक्षकों, बच्चों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण रक्षा का सन्देश

बस्ती। पौधरोपण महाभियान से जुड़कर परिषदीय विद्यालय के शिक्षक व बच्चे भी पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे हैं। शनिवार को हर्रैया विकासखण्ड के प्राथमिक विद्यालय त्रिगुनौता के प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत पौधे लगाए गए। जिसमें आम, सहजन, सेमल, पाकड़ सहित कई फलदार और औषधीय पौधे लगाये गये। विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों को पौधे से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया।

शिक्षक नेता रवीश कुमार मिश्र ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। पौधरोपण कार्यक्रम को आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता भी है। इसके लिये सामान्य जन मानस को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी अधिक हरियाली विकसित होगी, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा क्योंकि पौधरोपण से ही पर्यावरण में आ रही गिरावट को रोका जा सकता है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार गौतम ने कहा कि पेड़ो से शीतल छाया और फल प्राप्त होते हैं और इसके बिना वर्षा सम्भव नही है। अगर हम पौधरोपण करेंगे तो हमारा पर्यावरण संतुलित रहेगा। हमे हमेशा इनका संरक्षण करना चाहिए। 
पौधरोपण में विद्यालय के बच्चे कृष्णा, रतन, अगम, गोपी, लकी, शशि, अंशिका, सत्यम, अमर, आराध्या, विवेक आदि ने सहयोग किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages