<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 18, 2023

राहुल गांधी की याचिका पर 21 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट


नई दिल्ली। देश का सर्वाेच्च न्यायालय मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई को तैयार हो गया है। राहुल गांधी ने गुजरात हाईकोर्ट के फैसले खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इससे पहले गुजरात उच्च न्यायालय ने मोदी सरनेम टिप्पणी पर मानहानि केस में उनकी सजा पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी मंगलवार को मोदी सरनेम केस में गुजरात हाई कोर्ट के आदेश के चुनौती देने वाली याचिका स्वीकार कर ली है। सर्वाेच्च अदालत इस केस में 21 जुलाई को सुनवाई करेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages