<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 11, 2023

चीन से निकला एक और खतरनाक वायरस, H3N8 बर्ड फ्लू से पहली बार इंसान की मौत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का खतरा अभी दुनिया से टला नहीं है, भारत में ही रोजाना हजारों की संख्या में कोविड-19 के मामले देखने को मिल रहे हैं। यही नहीं मई में ये आंकड़ा और बढ़ने की भी संभावना है, इसके साथ ही ये भी आशंका है कि मई में देश में कोरोना की नहीं लहर आ सकती है। लेकिन इन सबके बीच जहां से कोरोना की उत्तपत्ति हुई थी, वहीं से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कोरोना को दुनिया में फैलाने वाले चीन से एक और नया वायरस सामने आया है। इस वायरस से फिलहाल एक शख्स की मौत हुई है जिससे हड़कंप मच गया है। ये नया वायरस बर्ड फ्लू  H3N8 बताया जा रहा है। आइए जानते हैं इस वायरस से जुड़ी पूरी अपडेट। 




- 56 वर्षीय महिला की मौत

चीनी मीडिया के मुताबिक, बर्ड फ्लू वायरस H3N8 ने चीन में चिंता बढ़ा दी है। इस वायरस के चलते दक्षिणी चीन के झोंगशान शहर में एक मौत हो चुकी है। जिसकी मौत हुई है वो एक महिला है और इसकी उम्र 56 वर्ष बताई जा रही है। 

खास बात यह है कि H3N8 वायरस के चलते पहली बार किसी इंसान की मौत हुई है। एक वर्ष पहले ही इस वायरस की चपेट में दो लोगों के आने की खबर थी, हालांकि अब तक किसी की मौत नहीं हुई थी। इस वायरस से सिर्फ बर्ड के मारे जाने की खबरें थीं, लेकिन अब एक इंसान की मौत से हड़कंप मच गया है। अगर ये वायरस फैला तो बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है।

- अलर्ट पर WHO

इस मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, डब्ल्यूएचओ भी अलर्ट मोड पर है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, इस महिला को गंभीर रूप से निमोनिया हो गया था और इसी के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अस्पताल में ज्यादा वक्त महिला निकाल नहीं पाई और उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही डब्ल्यूएचओ ने ये साफ किया है कि, महिला को मायलोमा (कैंसर का एक प्रकार) के साथ-साथ कुछ अन्य हेल्थ इश्यू भी थे।

- पोल्ट्री के संपर्क में थी महिला

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, महिला संक्रमण की चपेट में आने से पहले एक पोलट्री के संपर्क में थी। जब महिला की जांच की गई तो उसमें H3N8 इन्फ्लूएंजा वायरस पाया गया। इससे पहले ये वायरस पक्षियों और घोड़ों में ही पाया गया था। हालांकि दो मनुष्यों में भी पहले ये संक्रमण पाए गए थे, लेकिन उनकी स्थिति ज्यादा चिंताजनक नहीं थी। 

बहरहाल अनुष्य में इन्फ्लूएंजा वायरस की चपेट में आने और इससे मौत ने एक नहीं चिंता को जन्म दे दिया है। जानकारों ने ये आशंका भी जताई है कि अगर ये वायरस गति पकड़ता है तो बड़ी तबाही मचा सकता है।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages