<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 15, 2023

आठ जिलों में आज से बारिश के आसार, 17-18 अप्रैल को येलो अलर्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में शनिवार से बारिश के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा में 16 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 17 और 18 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है।


पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में शनिवार से मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मैदानी जिलों में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के 13 क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। मैदानी क्षेत्रों के साथ अब पहाड़ भी पूरी तरह से तपना शुरू हो गया है।

शुक्रवार को राजधानी शिमला में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ। मैदानी जिलों में 15 और 16 अप्रैल को मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 2.4, कुकुमसेरी में 3.3, कल्पा में 6.2, मनाली में 9.0, नारकंडा में 9.4, शिमला में 14.6, धर्मशाला में 18.4 और नाहन में 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

- अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

ऊना                  39.0

धौलाकुआं           37.8

बरठीं                 34.9

हमीरपुर             34.7

मंडी                   34.6

बिलासपुर           34.5

चंबा                  33.8

नाहन                33.7

सुंदरनगर           33.3

कांगड़ा               33.1

भुंतर                 32.0

सोलन               31.5

धर्मशाला           30.0

मनाली              25.0

शिमला              24.5

No comments:

Post a Comment

Pages