<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, December 21, 2022

दिल्ली-NCR में सर्दी के साथ कोहरे का सितम जारी, जानें अपने शहर का मौसम


नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में इस समय कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों में जारी बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं तो चल ही रही थी, अब कोहरे ने भी लोगों की आफत बढ़ा दी है। आज यानी 21 दिसंबर को भी पूरा दिल्ली-एनसीआर कोहरे की सफेद चादर से लिपट नजर आया। दिल्ली से सटे नोएडा के कुछ इलाकों में तो कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य के आसपास देखी गई। आलम यह रहा कि लोगों को अपने पास की चीजें देखने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी, जबकि सड़कों पर हेडलाइट जली वाहनों की लंबी-लंबी कतार देखी गईं। 

No comments:

Post a Comment

Pages