<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, December 6, 2022

परिनिर्वाण दिवस पर याद किये गये बाबा साहब

बस्ती। मंगलवार को बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर नगर पंचायत के वार्ड नं. 10 भगत सिंह नगर में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया गया। भाजपा नेता रमेश सोनकर ने कहा कि बाबा साहब ने दलित समाज को मुख्य धारा में जोड़ने के लिये अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। कहा कि जब तक समाज में विषमता, असमानता है  बाबा साहब की प्रासंगिकता बनी रहेगी।


बाबा साहब को नमन् करने वालांं में भाजपा मण्डल अध्यक्ष परमानन्द सिंह, प्रभात मौर्य, राजेश सोनकर, शिवम गुप्ता, अजय सोनकर, दिलीप शर्मा, राकेश पाण्डेय, सोमनाथ सोनकर, अखिलेश सिंह, सुनील सोनकर, अजय सोनकर, राजेश सोनकर, विक्की द्विवेदी के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।  


No comments:

Post a Comment

Pages