<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 2, 2022

चेक पोस्ट वैरियर से अवैध वसूली रूकवाने पर डीएम की सराहना

बस्ती। अखिल भारत हिन्दू महासभा की बैठक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष केदारनाथ पाठक की अध्यक्षता में लोहिया मार्केट परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में मड़वानगर टोल टैक्स की निगरानी में चल रहे अवैध तीन चेक पोस्ट वैरियर से वसूली बंद कराये जाने पर जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


जिलाध्यक्ष केदारनाथ पाठक ने कहा कि महासभा द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मांग किया गया था कि तीन अवैध रूप से चल रहे चेक पोस्टों से वसूली बंद कराया जाय। डीएम ने उसे गंभीरता से लिया और वसूली बंद हो जाने से लोगों ने राहत महसूस किया है। कहा कि जनहित के सवालों को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा निरन्तर रचनात्मक संघर्ष करेगी।

बैठक में मुख्य रूप से महंथ दिनेश दास, राम प्रताप यादव, त्रयम्बक दूबे, हरीश पाठक, राहुल पाठक, विशाल प्रजापति, दिलीप दास आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages