<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, December 21, 2022

ग्राम प्रधान ने किया सचिव के तबादले की मांग

बस्ती। बस्ती सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कुसमौर के ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव ने जिलाधिकारी, मण्डलायुक्त, जिला पंचायत राज अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारियों को शपथ पत्र देकर सचिव पूनम शर्मा को स्थानान्तरित किये जाने की मांग किया है।


शपथ पत्र में ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव ने कहा है कि उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बस्ती सदर ने जिलाधिकारी को प्रेषित जांच आख्या में भी ग्राम विकास अधिकारी पूनम शर्मा को स्थानान्तरित किये जाने की बात कहा है, इसके बावजूद अभी तक ग्राम विकास अधिकारी का स्थानान्तरण न होने से विकास कार्यों पर भी  बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

कुसमौर के ग्राम प्रधान पवन कुमार यादव ने सम्बंधित अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि ग्राम विकास अधिकारी पूनम शर्मा के स्थान पर उनके पति देवव्रत शर्मा कार्य करते है इस कारण से जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर का नकल आदि प्राप्त करने, विकास कार्यो में बाधा उत्पन्न हो रहा है। उन्होने आग्रह किया है कि उप जिलाधिकारी (न्यायिक) की आख्या के आधार पर ग्राम विकास अधिकारी पूनम शर्मा का कुसमौर ग्राम पंचायत से स्थानान्तरण सुनिश्चित किया जाय, वे पिछले 16 वर्षो से विकास खण्ड बस्ती सदर में ही तैनात हैं और मनमानी कर रही है। 


No comments:

Post a Comment

Pages