<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, December 6, 2022

पदोन्नति के सवाल को लेकर प्राथमिक षिक्षक संघ का धरना 28 से

 - बैठक में बनी संघर्ष की रणनीति

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक षिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में मंगलवार को संगठन पदाधिकारियों की बैठक प्रेस क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत करने के साथ ही पदोन्नति के सवाल को लेकर संघर्ष की रणनीति तय की गई। 28 दिसम्बर से बीएसए कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आन्दोलन का निर्णय लिया गया।


बैठक को सम्बोधित करते हुये संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि पुरानी पेंशन नीति बहाली के लिये एकजुटता के साथ ही संघ पदोन्नति को लेकर आर-पार का संघर्ष करेगा। 2016 के बाद से पिछले 6 वर्षो से शिक्षक पदोन्नति की आस लगाये हुये हैं किन्तु प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है।

संघ के जिला मंत्री राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि आन्दोलन की सफलता के लिये पूरी ताकत लगा देने की जरूरत है, सरकार शिक्षकों, कर्मचारियों की जायज मांगों को भी लगातार अनसुनी कर रही है।

बैठक में अखिलेश कुमार मिश्र, विजय प्रकाश चौधरी, अभय सिंह यादव, राजकुमार सिंह, संदेश कुमार रंजन, सूर्य प्रकाश शुक्ल, आनन्द दूबे, सरिता पाण्डेय, इन्द्रसेन मिश्र, फैजान अहमद, विनोद कुमार यादव, रीता शुक्ला,  अब्दुल मारूफ, ओम प्रकाश , रजनीश कुमार मिश्र, विनोद कुमार गौतम  कृष्णचन्द्र शर्मा, अरविन्द कुमार पाण्डेय, ज्ञान प्रताप उपाध्याय बब्बन पाण्डेय, चन्द्रशेखर पाण्डेय, सतीश शंकर शुक्ल, आनन्द कुमार सिंह, भैयाराम राव, अनिल सिंह के साथ ही अनेक शिक्षक एवं संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment

Pages