<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, December 20, 2022

स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का होगा आयोजन


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम में उप कृषि निदेशक लोकेन्द्र सिंह नें जनपद के सम्मानित किसान भाइयों के सूचनार्थ बताया है कि 23 दिसम्बर को स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस एवं नेशनल मिशन आन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन एण्ड टेक्नालोजी के सबमिशन आन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन योजनान्तर्गत (आत्मा) वर्ष 2022-23 में एक दिवसीय रबी किसान मेला व किसान प्रदर्शनी का आयोजन विकास भवन सभागार व परिसर में 23 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा, जिसमे जनपद में सर्वेश्रेष्ठ उत्पादकता प्राप्त करने वाले कृषकों को सम्मानित किया जायेगा तथा क्षेत्र विशेष के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि पशुपालन, उद्यान आदि से सम्बंधित नवीन जानकारी दी जायेगी। इस संदर्भ में जिलाधिकारी ने निर्धारित तिथि को किसान मेला व कृषि प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने हेतु व अपने विभागीय स्टाल लगाने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।

No comments:

Post a Comment

Pages