<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, November 30, 2022

टोयोटा किर्लोस्कर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर का हुआ निधन

नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर का देररात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो 64 वर्ष के थे। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

                                                              विक्रम एस किर्लोस्कर 

कंपनी ने कहा है कि हमें टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष विक्रम एस किर्लोस्कर के असामयिक निधन की सूचना देते हुए दुख हो रहा है। हम सभी से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं। किर्लोस्कर का दोपहर एक बजे बेंगलुरु के हेब्बल शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि किर्लोस्कर समूह की चौथी पीढ़ी के  विक्रम किर्लोस्कर ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई), वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम और ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया था। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर जापान की ऑटो क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टोयोटा मोटर और किर्लोस्कर ग्रुप का संयुक्त उद्यम है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages