<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 28, 2022

उदयशंकर शुक्ल 11 वीं बार निर्विरोध प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष निर्वाचित

- 30 नवम्बर के अधिवेशन में होगा पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अधिवेशन एवं चुनाव की प्रक्रिया 28 नवम्बर से शुरू हुई। सोमवार को प्रेस क्लब सभागार में चुनाव अधिकारी देवेन्द्र कुमार यादव एवं पर्यवेक्षक मार्कण्डेय राय की देख रेख में 11 पदों के लिये कुल 31 लोगों ने नामांकन किया। बाद में सभी पदों पर आम सहमति के बाद पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई। चुनाव अधिकारी देवेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि उदयशंकर शुक्ल 11 वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिये गये है। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को 30 नवम्बर को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में नव पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया जायेगा।


चुनाव अधिकारी देवेन्द्र कुमार यादव एवं पर्यवेक्षक मार्कण्डेय राय ने पदाधिकारियों की घोषणा करते हुये बताया कि उदयशंकर शुक्ल अध्यक्ष, अखिलेश कुमार मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राघवेन्द्र प्रताप सिंह मंत्री, अभय सिंह यादव कोषाध्यक्ष, राजकुमार सिंह, महेश कुमार, संदेश कुमार रंजन, सूर्य प्रकाश शुक्ल, आनन्द दूबे, राजीव कुमार पाण्डेय, सरिता पाण्डेय, इन्द्रसेन मिश्र, फैजान अहमद, पटेश्वरी प्रसाद निषाद, विनोद कुमार यादव उपाध्यक्ष, विजय प्रकाश चौधरी संयुक्त मंत्री, रीता शुक्ला, ओंकारनाथ उपाध्याय, विवेकानन्द चौरसिया, ओम प्रकाश पाण्डेय, अब्दुल मारूफ, ओम प्रकाश कन्हैयालाल भारती, रजनीश कुमार मिश्र, हरीश चौधरी, विनोद कुमार गौतम संगठन मंत्री, कृष्णचन्द्र शर्मा, स्नेहा मिश्रा, ़ऋचा तिवारी प्रचार मंत्री, ज्ञान प्रताप उपाध्याय आडिटर, अश्विनी कुमार पाण्डेय एकाउन्टेन्ट चुने गये। चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने में रक्षाराम वर्मा, राजेश पाण्डेय, बृजेन्द्र मिश्र के साथ ही अनेक शिक्षकों, गैर जनपदों से आये पदाधिकारियों ने योगदान दिया।

11 वीं बार अध्यक्ष पद पर चुने गये उदयशंकर शुक्ल ने जनपद के शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पदाधिकारी शिक्षक हितों के लिये सदैव संघर्ष को प्रस्तुत रहेंगे। बताया कि  30 नवम्बर बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आयोजित अधिवेशन में प्रदेश संरक्षक अभिमन्यु प्रसाद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय, महामंत्री उमाशंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह के साथ ही फैजाबाद, गोण्डा, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर आदि अनेक जनपदों के अध्यक्ष, मंत्री के साथ ही बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी, डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल, विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह के साथ ही समस्त शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक आदि हिस्सा लेंगे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages