<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 17, 2022

पूर्व विधायक संजय जायसवाल ने उठाया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रूधौली के मनमानी का मुद्दा

 बस्ती । रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री वृजेश पाठक को पत्र भेजकर रूधौली विधानसभा क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रूधौली में डाक्टर और कर्मचारियों द्वारा की जा रही लापरवाही और भ्रष्टाचार मामले में कार्यवाही का आग्रह किया है।  भेजे पत्र में पूर्व विधायक ने कहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रूधौली में प्रसूताओं से डिलेवरी मामले में उनके परिजनों से 2 से तीन हजार अवैध वसूली की जाती है। यही नहीं अधीक्षक पद पर तैनात डाक्टर अशोक चौधरी हास्पिटल से ज्यादा अपने प्राइवेट हास्पिटल पर ध्यान देते हैं। विधायक निधि से लगे एक्सरे का भी चार्ज लिया जाता है जबकि यह सुविधा निःशुल्क है।


पत्र में पूर्व विधायक ने कहा है कि रिटायर्ड बाबू से वित्तीय कार्य कराये जाते हैं जबकि शासन स्तर पर यहां बाबू की तैनाती है। उन्होने आग्रह किया है कि मरीजों को शासन स्तर पर मिलने वाली सुविधायें दी जाय और आर्थिक शोषण बंद किया जाय।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages